UP Nagar Palika Election 2023 | यूपी नगर निकाय चुनाव तिथि जारी

UP Nagar Palika Election 2023 उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव कराये जाने का रास्ता साफ हो चुका है, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने दिनांक 06 अप्रैल 2023 की शाम यूपी नगर निकाय चुनाव तिथि जारी कर दी हैं। इसकी जानकारी आयोग ने अधिसूचना के जरिये दी है। UP Nagar Nikay Chunav Date की अधिसूचना के जारी होने के बाद UP Election Commission ने आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू कर दिया है।

UP Nagar Nikay Chunav 2023 List में आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना के द्वारा बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का प्रस्तावित कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। जिसमें प्रथम चरण में होने वाला मतदान 4 मई 2023 और द्वितीय चरण का मतदान 11 मई 2023 को सम्पन्न कराया जाएगा।

UP Nagar Nigam Election Date 2023 (चुनाव तिथि)

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की सभी महत्वपूर्ण UP Nagar Nikay Chunav Dates के क्रियान्वयन तिथियों के बारे में जानकारी एवं मतदान तिथि की सूचना दी गयी है-

क्रमांकचुनाव कार्यक्रमप्रथम चरणद्वितीय चरण
1.राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी09 अप्रैल 202309 अप्रैल 2023
2.आयोग द्वारा अधिसूचना जारी09 अप्रैल 202309 अप्रैल 2023
3.जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी10 अप्रैल 202316 अप्रैल 2023
4.निर्वाचन अधिकारी द्वारा सूचना जारी11 अप्रैल 202317 अप्रैल 2023
5.नाम निर्देशन पत्र के खरीदने और जमा करने की दिनांक11 से 17 अप्रैल 202317 से 24 अप्रैल 2023
6.नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा दिनांक18 अप्रैल 202325 अप्रैल 2023
7.अभ्यर्थन वापसी करने की दिनांक20 अप्रैल 202327 अप्रैल 2023
8.चुनाव चिन्ह वितरण दिनांक21 अप्रैल 202328 अप्रैल 2023
9.मतदान तिथि04 मई 202311 मई 2023
10.मतगणना की दिनांक13 मई 202313 मई 2023

UP Nagar Palika Election 2023 District-wise Details

इस तालिका में UP Nagar Nikay Election में होने वाले चरणों से संबन्धित मण्डल और उसमें आने वाले जिलों की जानकारी दी गयी है-

यूपी नगर निकाय चुनाव में प्रथम चरण के मण्डल

मण्डलसंबन्धित जिलों के नाम
सहारनपुरमुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर
आगराआगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा
मुरादाबादअमरोहा, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल
झांसीजालौन, झाँसी, ललितपुर
लखनऊहरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर
प्रयागराजप्रयागराज, कौशांबी, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़
देवीपाटनबहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती
वाराणसीचंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर
गोरखपुरदेवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर

यूपी नगर निकाय चुनाव में द्वितीय चरण के मण्डल

मण्डलसंबन्धित जिलों के नाम
बरेलीशाहजहाँपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत
मेरठहापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत
कानपुरकानपुर नगर, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया
अलीगढ़कासगंज, हाथरस, एटा, अलीगढ़
चित्रकूटमहोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा
बस्तीसंतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती
अयोध्यासुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी
मीरजापुरमीरजापुर, भदोही, सोनभद्र
आजमगढ़आजमगढ़, बलिया, मऊ

FAQ for UP nagar nikay Chunav 2023

प्रश्न 1: यूपी नगर निकाय चुनाव कब होगा?

उत्तर: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 04 मई और 11 मई 2023 को आयोजित होगा।

प्रश्न 2: उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव कितने चरण में होगा?

उत्तर: इस बार UP Nagar Palika Election 2023 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 2 चरण में कराया जाएगा।

प्रश्न 3: यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 की मतगणना कब होगी?

उत्तर: निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार UP Nagar Nikay Chunav 2023 की मतगणना दिनांक 13 मई 2023 को होगी।

प्रश्न 4: यूपी नगर पालिका चुनाव चिन्ह सूची 2023 कब मिलेगी?

उत्तर: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में प्रतिभागी उम्मीदवारों को UP nagar nikay Chunav 2023 के चुनाव चिन्ह या प्रतीक आवंटन दिनांक 21 अप्रैल और 28 अप्रैल 2023 को किए जाएंगे।

!! अपने मित्रों के साथ शेयर करें !!

जॉइन व्हाट्सऐप
जॉइन टेलीग्राम