उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक कोर्स बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए UP B.Ed Entrance Exam 2023 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह प्रवेश परीक्षा संयुक्त रूप से बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झाँसी के द्वारा आयोजित कराई जा रही है जिसके तहत राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी बीएड के लिए एड्मिशन ले सकेंगे। UP Bed Entrance 2023 परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर कटऑफ तय की जाती है। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उनके पसंद के अनुसार कॉलेज प्रदान किए जाते हैं।
जो भी अभ्यर्थी वर्ष 2023 की Bed Admission Exam के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, वे परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित की गयी योग्यता संबंधी जानकारी को पढ़कर bujhansi.ac.in या नीचे तालिका में दिये गए लिंक से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Bed Online Form 2023 Short Details
परीक्षा का नाम | यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 |
कोर्स | Bachelor of Education |
कोर्स अवधि | 02 वर्ष |
न्यूनतम आयु | 15 वर्ष |
आधिकतम आयु | निर्धारित नहीं |
परीक्षा तिथि | 20-25 अप्रैल |
आयोजक | Bundelkhand University, Jhansi |
Uttar Pradesh B.Ed Entrance Important Dates
- आवेदन प्रारम्भ : 10 फरवरी 2023
- अंतिम तिथि : 10 मार्च 2023
- एग्जाम डेट : 20-25 अप्रैल 2023
- प्रवेश पत्र जारी : परीक्षा से पहले
- रिजल्ट जारी : 25-30 मई 2023
- काउंसलिंग प्रारम्भ : जून 2023
UPBED Online application Fee [आवेदन शुल्क]
- General/EWS/OBC कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क : 1000/-
- SC/ST के अभ्यर्थियों के लिए : 500/-
UP Bed Entrance 2023 Eligibility [योग्यता]
जो अभ्यर्थी बीएड एंट्रैन्स एग्जाम के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आयोग द्वारा तय की गयी कुछ शर्तों के लिए पात्र होना होगा। UP Bed Admission के लिए अभ्यर्थी के पास दी गयी इन योग्यताओं का होना आवश्यक है-
- परीक्षार्थी के पास स्नातक या मास्टर डिग्री में 50% या उससे अधिक अंक होने चाहिए
- यदि परीक्षार्थी इंजीनियरिंग का छात्र है तो न्यूनतम 55% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 में सम्मिलित विश्वविद्यालय की सूची
University for B.ed 2023 | संक्षिप्त नाम |
---|---|
महात्मा ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी, बरेली | MJPRU Bareilly |
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद | Dr. RMLAU Faizabad |
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ | LU Lucknow |
डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा | Dr. BRAU Agra |
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ | CCSU Meerut |
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी | MGKVP Varanasi |
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झाँसी | BU Jhansi |
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी | SSVV Varanasi |
दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी, गोरखपुर | DDU Gorakhpur |
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर | VBSPU Jaunpur |
छत्रपती शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर | CSJMU Kanpur |
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज | ASU Prayagraj |
सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर | SV Siddharthanagar |
जननायक चन्द्रशेखर यूनिवर्सिटी, बलिया | JCU Ballia |
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, नोएडा | GBU Noida |
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती यूनिवर्सिटी, लखनऊ | KMCU Lucknow |
अधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन को पढ़ें, जिसका लिंक नीचे लिस्ट में उपलब्ध है।
UP B.Ed Entrance Exam 2023 Online Form [आवेदन करें]
उत्तर प्रदेश B.Ed Entrance परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हो जाएगा। आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी नीचे तालिका में दिये गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को UP Bed Entrance 2023 में सम्मिलित होने लिए फॉर्म भरते समय निम्न दस्तावेजों को जरूरत पड़ सकती है, अतः इन्हें साथ रखें-
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- परीक्षार्थी के हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
- योग्यता संबंधी दस्तावेज
- आवेदन शुल्क