MP Ladli Behna Yojana 2023 : पात्रता, लाभ, फॉर्म डाउनलोड

MP Ladli Behna Yojana 2023 मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए शुरू की MP Ladli Behna Scheme, इससे जुड़ी समस्त जानकारी जैसे- किसको लाभ होगा, पात्रता क्या है, आवेदन कैसे करना है, पैसे कब मिलेंगे, कितने रुपये मिलेंगे इन सब की पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में प्रदान करेंगे इसलिए इसे पूरा पढ़ें।

Contents show

MP Ladli Behna Yojana 2023 Details | लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की गरीब महिलाओं के लिए Ladli behna yojna 2023 की शुरुआत कर दी है। इस योजना के द्वारा प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। अतः प्रदेश की गरीब बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सालाना कुल 12 हजार रुपये प्राप्त होंगे। इसकी सूचना प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिये दी। इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाएं जो 23 से 60 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत हैं और विवाहित हैं, CM Ladli Behna Yojana का लाभ ले सकती हैं।

योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
लाभान्वित राज्यमध्य प्रदेश
घोषणाकर्ता श्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थीगरीब महिलाएं
आर्थिक सहायता1000/- प्रतिमाह
जारी वर्ष2023
कैटेगरीसरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
वेबसाइटhttp://mpwcdmis.gov.in

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है, चाहे वे किसी भी पंथ, जाति या संप्रदाय से संबंधित हों। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में मदद करेगी और उन्हें उनके सपनों की पूर्ति के लिए प्रोत्साहित करेगी।

MP Ladli Behna Yojana Eligibility : पात्रता

मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana 2023 के लिए कुछ आवश्यक पात्रताएं निम्नलिखित हैं :

  • मध्य प्रदेश की स्थानीय महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
  • विवाहित विधवा या तलाक़शुदा सभी पात्र हैं।
  • आवेदक महिला की आयु दिनांक 01 जनवरी तक 23 वर्ष पूरी हो और 60 वर्ष से कम हो।
  • सभी कैटेगरी की उम्मीदवार गरीब महिलाएं पात्र है।
  • लाभार्थी अन्य किसी आर्थिक सहायता योजना के लाभ पर न हो।
  • वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक न हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो।
  • संयुक्त रूप से 05 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो।
  • घर मे कोई चार पहिया वाहन न हो।

उम्मीदवार ध्यान दें कि, निर्धारित आयु सीमा में न होने या अविवाहित होने कि स्थिति में आवेदक को अपात्र माना जाएगा और आवेदन कैंप से वापस कर दिया जाएगा। अतः महिला उम्मीदवार ये सुनिश्चित करें कि यदि वे सभी पात्रताओं को पूरा करती हैं तभी इस योजना के लिए पंजीकरण कराएं या शिविर में जाएँ।

Ladli Behna Yojana 2023 Benefits : लाभ

CM Ladli behna yojana के तहत मध्य प्रदेश की स्थानीय महिला निवासियों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे लाभार्थी को पूरे साल में कुल 12000 रुपये प्राप्त होंगे।

MP Ladli Behna Yojana 2023 से दी गयी आर्थिक सहायता राज्य की महिलाओं को स्वावलंबी बनने और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

MP Ladli Behna Yojana
MP Ladli Behna Yojana 2023

इसे भी पढ़ें : वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें

मुख्यमंत्री लाडली योजना की समय अवधि और दिनांक

यहाँ पर मुख्यमंत्री लाडली योजना 2023 से संबन्धित समय-सीमा जो की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गयी है, तालिका में दी गयी है-

योजना प्रारम्भ05 मार्च 2023
आवेदन शुरू15 मार्च 2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2023
अनंतिम सूची जारी दिनांक01 मई 2023
अनंतिम सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अवधि01 मई से 15 मई 2023 तक
आपत्ति के निराकरण की समय सीमा16 से 30 मई 2023 तक
अंतिम सूची जारी दिनांक31 मई 2023
धनराशि प्राप्ति प्रारम्भ दिनांक10 जून 2023 से

लाभार्थियों को लाडली बहना योजना का पैसा दिनांक 10 जून से प्रारम्भ हो जाएगा और प्रत्येक माह की 10 तारीख को रजिस्टर किए गए बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगा।

CM Ladli Behna Scheme Form Download : फॉर्म डाउनलोड करें

योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण कराना होगा जो की ऑफलाइन माध्यम या शिविर में जाकर ही किया जा सकता है। इसलिए एमपी सरकार ने फॉर्म को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट करवा सकते हैं। फिर Ladli Behna Scheme Application Form के विवरण को ध्यानपूर्वक भरने के बाद ग्राम पंचायत कार्यालय/ कैंप आदि में जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको CM Ladli Behna Scheme Form Download करना होगा, आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए दिये गए बटन पर क्लिक करें :

Ladli Behna Scheme Form Download
Ladli Behna Scheme Form Download

MP Ladli Behna Yojana Registration : पंजीकरण प्रक्रिया

इस योजना का लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक ग्राम/ शहरी क्षेत्र में कैंप लगाए जाएंगे, जहां पर प्रशिक्षित किए गए सहायताकर्मियों द्वारा फॉर्म भरे जाएंगे। लेकिन यह प्रक्रिया तभी हो पाएगी जब आपके आसपास के क्षेत्र में किसी शिविर का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने MP Ladli Behna Yojana Registration के लिए 5 मार्च 2023 से पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है, यदि आप इसके लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इस बताए गए तरीके का अनुसरण करें:

  • लाडली बहना योजना की साइट http://mpwcdmis.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट से पंजीकरण फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • अब डाउनलोड किए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्रिंट करें।
  • अब फॉर्म में उम्मीदवार द्वारा मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • और फॉर्म को योजना के लिए बनाए गए विभागीय कार्यालय में जमा करें।

Important Documents for Registration : आवश्यक दस्तावेज

सीएम लाडली योजना में पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण विवरण और उनसे संबन्धित आवश्यक दस्तावेज को साथ अवश्य रखें, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है:

  • आधार संख्या
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता संख्या
  • स्थानीय पता

Mukhyamantri Ladli behna Yojana FAQs : अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन के लिए फॉर्म को प्रिंट करें और अपना पूरा विवरण दर्ज करने के बाद ग्राम पंचायत कार्यालय में फॉर्म को जमा करें।

2. मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना 2023 का पैसे कब मिलेगा?

लाड़ली बहना योजना 2023 का पैसा इस वर्ष जून माह से मिलना शुरू हो जाएगा।

3. लाड़ली बहना योजना किस राज्य में शुरू की गयी है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना मध्य प्रदेश में शुरू की गयी है।

4. एमपी लाड़ली बहना योजना से कितने रुपये मिलेंगे?

एमपी सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से प्रतिमाह 1000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

5. What is official website of CM Ladli behna Scheme?

The official website for the CM Ladli Behna Scheme is http://mpwcdmis.gov.in

6. लाडली योजना लाभार्थी लिस्ट कब जारी होगी?

मध्य प्रदेश लाडली योजना लाभार्थी लिस्ट 01 मई 2023 को जारी हो जाएगी।

सारांश

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 को एमपी सरकार ने महिला शशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से शुरू किया है। यह योजना प्रतिमाह लाभार्थी महिलाओं को 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। राज्य सरकार MP Ladli Bahna Yojana 2023 में सभी पात्र महिलाओं के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह कैंप/ शिविर का आयोजन करेगी, जहाँ उम्मीदवारों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके पश्चात सूची जारी होगी, जिसमें पात्र लाभार्थियों के नाम दर्ज होंगे, जिन्हें दिनांक 10 जून से प्रतिमाह धनराशि बैंक खाते में मिलनी शुरू हो जाएगी।

हमें उम्मीद है की इस आर्टिकल को पढ़कर आपको MP Ladli Behna Yojana 2023 की पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। यहाँ पर हमने लाडली बहना योजना से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की है, और कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर भी उपलब्ध कराये हैं। यदि आपको इस योजना से जुड़ी कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप हमें admin@sarkariresultgo.com पर ईमेल कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपको उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

!! अपने मित्रों के साथ शेयर करें !!

जॉइन व्हाट्सऐप
जॉइन टेलीग्राम