UPSSSC Forest Guard Result 2023 : उत्तर प्रदेश वनरक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, इतनी ज्यादा गयी कट-ऑफ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC Forest Guard Result 2023 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2019 की परीक्षा में भाग लिया है वे सभी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट जारी करने के साथ प्रतिभागियों की कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी घोषित कर दी है। इस परीक्षा का इंतजार अभ्यर्थी वर्षों से कर रहे थे। यह भर्ती 2019 में आई थी जिसके लिए वर्ष 2022 में परीक्षा आयोजित की गयी थी, और अब जाकर आयोग UP Van rakashak Result 2023 में जारी कर पाया है।

Uttar Pradesh Forest Guard Short Details

उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के रिजल्ट और कटऑफ के बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है। यूपी वन रक्षक भर्ती 2019 से जुड़ी हुई संक्षिप्त जानकारी इस तालिका में दी गयी है, अभ्यर्थी इसका अवलोकन कर सकते हैं:

आयोगउत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग-UPSSSC
पद का नामवनरक्षक (UP Forest Guard)
प्रकारसरकारी नौकरी
विज्ञापन संख्‍या05/2019
अधिकृत वेबसाइटupsssc.gov.in
कुल रिक्तियां 655 पद
योग्‍यताइंटरमीडिएट
पूरी जानकारीयूपी वनरक्षक भर्ती 2019
UPSSSC Forest Guard Result 2023
UPSSSC Forest Guard Result 2023

UP Van rakashak Result 2023

यूपी वनरक्षक परीक्षा का रिजल्ट भर्ती बोर्ड द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2023 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर पर दिये गए लिंक से परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं या नीचे तालिका में दिये गए डायरेक्ट लिंक के द्वारा भी अभ्यर्थी अपना UP Van rakashak Result 2023 प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी देखें : यूपी वनरक्षक भर्ती परीक्षा उत्‍तरकुंजी 2022

UP Forest Guard Cut-Off

फॉरेस्ट गार्ड कटऑफ 2023 को भी आयोग ने UPSSSC Forest Guard Result 2023 के साथ अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दिया है। जो की कैटेगरी के अनुसार निम्नवत है:

Category-श्रेणीCut-Off
अनारक्षित (UR)135.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)135.75
अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC)135.75
अनुसूचित जाति (SC)134.25
अनुसूचित जनजाति (ST)119.75
महिला (Female)135.00

यूपी फॉरेस्ट गार्ड कटऑफ से संबन्धित पूरी जानकारी के लिए नीचे तालिका में दिये गए लिंक से UPSSSC Cut Off Notice को डाउनलोड करें।

UPSSSC Forest Guard Result 2023

रिजल्ट देखेंकटऑफ नोटिस
सरकारी रिजल्टटेलीग्राम ग्रुप

!! अपने मित्रों के साथ शेयर करें !!

जॉइन व्हाट्सऐप
जॉइन टेलीग्राम