प्रमुख संगठन एवं मुख्‍यालय With PDF

प्रमुख संगठन एवं मुख्‍यालय

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्‍यर्थियों के लिए सामान्‍य जागरूकता सेक्‍शन में लगभग हर परीक्षा में पूछे जाने वाले ” प्रमुख संगठन एवं मुख्‍यालय “ टॉपिक में से महत्‍वपूर्ण को छांटकर आपको Organization And Headquarter With PDF यहां उपलब्‍ध कराया गया है, जिसकी पीडीएफ का लिंक नीचे दिया गया है जिसपर क्लिक करके आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

संगठन मुख्‍यालय
एशियाई विकास बैंक मनीला (फिलीपींस)
ASEAN जकार्ता (इण्‍डोनेशिया)
SAARC काठमाण्‍डू (नेपाल)
विश्‍व बैंक वाशिंगटन – डीसी (सं. रा. अमेरिका)
रेड क्रॉस जेनेवा (स्विट्जरलैण्‍ड)
UNEP नैरोबी (केन्‍या)
NATO ब्रुशेल्‍स (बेल्जियम)
विश्‍व व्‍यापार संगठन – WTO जेनेवा (स्विट्जरलैण्‍ड)
UNO न्‍यूयॉर्क
अंतर्राष्‍ट्रीय ओलम्पिक समिति लुसाने (स्विट्जरलैण्‍ड)
अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय द हेग (नीदरलैण्‍ड)
यूरोपियन यूनियन ब्रुशेल्स (बेल्जियम)
OPEC विएना (ऑस्ट्रिया)
UNESCO पेरिस (फ्रांस)
अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन गुरुग्राम (हरियाणा-भारत)
शंघाई सहयोग संगठन – SCO बीजिंग (चीन)

प्रमुख संगठन एवं मुख्‍यालय की पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करने के लिए – » यहाँ क्लिक करें «

  1. एशियाई विकास बैंक (ADB) :- इसकी स्‍थापना 19 दिसम्‍बर 1966 को  हुई। ADB की स्‍थापना के समय इसमें 31 सदस्‍य थे और वर्तमान में 68 सदस्‍य हैं। इसका मुख्‍यालय फिलीपींस के मनीला में है।

  2. दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्‍ट्रों का संगठन (ASEAN) :- आसियान की स्‍थापना 8 अगस्‍त 1967  को बैंकॉक घोषणा के बाद हुई, इसीलिए 8 अगस्‍त को आसियान दिवस के रूप में मनाते हैं। इसका आदर्श वाक्‍य ” एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय (One Vision, One Identity, One Community) ” है। इसके सदस्‍य देशों की संख्‍या 10 है। इसका मुख्‍यालय इण्‍डोनेशिया के जकार्ता में है।

  3. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) :- सार्क की स्‍थापना 8 दिसंबर 1985 में की गयी। इसके सदस्‍य देश श्री लंका, मालदीव, नेपाल, भूटान, भारत, अफगानिस्‍तान , पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश है। सार्क का मुख्‍यालय काठमाण्‍डू में है।

  4. विश्‍व बैंक (World Bank) :- इसकी स्‍थापना जुलाई 1944 में की गई। यह दुनिया के विकासशील देशों को वित्‍तीय तथा तकनीकी सहायता उपलब्‍ध कराने के साथ ही उन देशों के पुनर्निर्माण में सहायता करता है। विश्‍व बैंक का मुख्‍यालय अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में है।

  5. रेड क्रॉस (Red Cross) :- रेडक्रॉस की स्‍थापना ‘ हेनरी ड्यूनेंट ‘ ने सन् 1863 ई. में स्विट्ज़रलैण्‍ड के जेनेवा में की। रेडक्रॉस को तीन बार नोबल पुरस्‍कार मिल चुका है। रेडक्रॉस के संस्‍थापक हेनरी ड्यूनेंट की जन्‍म दिनांक 8 मई को प्रतिवर्ष विश्‍व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। रेड क्रॉस का मुख्‍यालय जेनेवा में है।

  6.  संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) :- इसकी स्‍थापना जून 1972 में की गई। यह संयुक्‍त राष्‍ट्र की पर्यावरण गतिविधियों को नियंत्रित करता है। यूएनईपी का मुख्‍यालय केन्‍या के नैरोबी में है।

  7. उत्‍तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) :- नाटो की स्‍थापना 4 अप्रैल 1949 में हुई। नाटो का मुख्‍यालय बेल्जियम के ब्रुसेल्‍स में है।

  8. विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) :- WTO की स्‍थापना 1 जनवरी 1995 को की गई। विश्‍व व्‍यापार संगठन का मुख्‍यालय स्विट्ज़रलैण्‍ड के जेनेवा में है।

  9. संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ (UNO) :-  UNO की स्‍थापना 24 अक्‍टूबर 1945 को हुई। संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ का मुख्‍यालय न्‍यूयॉर्क में है।

  10. अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) :- इसकी स्‍थापना 23 जून 1894 ई. को की गई। यह ओलंपिक खेलों के आयोजन को सुनिश्चित करता है। इसका मुख्‍यालय स्‍विट्ज़रलैण्‍ड के लुसाने में स्‍थ‍ित है।

  11. अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय (International Court of justice) :- ICJ की स्‍थापना संयुक्‍त राष्‍ट्र के चार्टर से सन् 1945 में की गई। ये देशों के बीच कानूनी विवाद को सुलझाता है। इसका मुख्‍यालय नीदरलैंड के द हेग में है।

  12. यूरोपियन संघ (European Union) :- EU की स्‍थापना 1 नवंबर 1993 को हुई। इसका मुख्‍यालय ब्रुसेल्‍स (बेल्जियम) में स्‍थि‍त है।

  13. ओपेक (Organization of the Petrolelum Exporting Countries) :- OPEC की स्‍थापना 1960 ई. में बगदाद में हुई । ओपेक का मुख्‍यालय ऑस्ट्रिया के विएना में है।

  14. युनेस्‍को (UNESCO) :- युनेस्‍को का पूरा नाम संयुक्‍त राष्‍ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्‍कृतिक संगठन है। युनेस्‍को की स्‍थापना 16 नवम्‍बर 1945 को हुई। भारत इसका सदस्‍य सन् 1946  में बना। इसका मुख्‍यालय फ्रांस के पेरिस में है।

  15. अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) :- इसकी शुरुआत  30 नवम्‍बर 2015 में की गयी। इसका मुख्‍यालय भारत के हरियाणा राज्‍य में गुरूग्राम मे स्‍थ‍ित है। इसका शुभारम्‍भ पेरिस में किया गया।

  16. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) :- इसकी स्‍थापना सन् 2001 में की गई। इसका मुख्‍यालय चीन के बीजिंग में है।
प्रमुख संगठन एवं मुख्‍यालय
प्रमुख संगठन एवं मुख्‍यालय सरकारी रिजल्‍ट गो

‘प्रमुख संगठन एवं मुख्‍यालय’ पर आधारित ऑनलाइन टेस्‍ट देने के लिए – » यहॉं क्लिक करें « (लिंक जल्‍दी ही एक्टिव होगा)

Sarkari Result Go – SarkariResultGo.com

◊ सरकारी रिजल्‍ट गो आपके उत्‍तम भविष्‍य की कामना करता है  ◊

इसी प्रकार अन्‍य टॉपिक को पढ़ने के लिए »यहॉं क्लिक करें«
टॉपिक के अनुसार ऑनलाइन प्रश्‍नोत्‍तरी Quiz के लिए »यहॉं क्लिक करें«
नई सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए यहॉं क्लिक करें »यहॉं क्लिक करें«
नए सरकारी रिजल्‍ट की जानकारी के लिए »यहॉं क्लिक करें«
हमारे साथ सोशल मीडिया पर जुडें Instagram | Telegram

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र, उत्‍तरकुंजी, परीक्षा तिथि तथा अन्‍य जानकारी के लिए सरकारी रिजल्‍ट गो के होम पेज पर पंहुचने के लिए SarkariResultGo.com पर क्लिक करें।

Sarkari Result Go हिंदी में || Sarkari Result in hindi || Best portal to find Sarkari Naukri Information, Sarkari Results, Sarkari Exam and Free Online Quiz in hindi.

!! अपने मित्रों के साथ शेयर करें !!

जॉइन व्हाट्सऐप
जॉइन टेलीग्राम