RBI 2000 Note Ban: आरबीआई की नई गाइडलाइन जारी, बंद हो जाएंगे 2000 के पुराने नोट?

RBI 2000 note Ban: इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं, की क्या सच में आरबीआई 2000 के नोट को चलन से बाहर करने वाला है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे आर्टिकल को पढ़ें।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रेस रिलीज में बताया है की, दिनांक 30 सितंबर 2023 से 2 हजार रुपये के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। देश के नागरिक इस सूचना के मिलते ही चिंता में आ चुके हैं की क्या अब उनके पास पड़े 2000 के नोट बेकार हो जाएंगे?

तो आपको बता दें, की आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार सभी नागरिक अपने नजदीकी बैंकों में जाकर 2000 के नोट बदलवा सकते है। इसलिए किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, हालांकि उन्हें निर्धारित समय सीमा में ही नोट को बदलवाना होगा।

इस समयसीमा में बदले जाएंगे 2 हजार के नोट

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि नोट बदलने का काम 23 मई से शुरू होगा, जो कि 30 सितंबर 2023 तक चलेगा। इन तिथियों के बीच में देश के नागरिक अपने 2000 के नोट अपने नजदीकी बैंक शाखा में जमा करवा कर बदल सकते हैं।

नोट बदलवाने कि शर्त

रिजर्व बैंक ने लोगों कि सुविधा के लिए एक बार में अधिकतम 20000 रुपये तक ही 2 हजार नोट बदलवा सकते हैं। जिससे कि बैंक शाखा में धनराशि कि आपूर्ति बनी रहेगी, और सभी लोग अपने चलन से बाहर हुए नोट को बदलवा सकें।

RBI 2000 Note Ban
New RBI guidelines: Discontinuation of old 2000 rupee notes

इसे भी देखें: महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना 2023

क्या RBI 2000 note Ban हो गए हैं?

लोग जानना चाहते हैं कि क्या 2000 के नोट पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। तो आपको बता दें कि इस बार नोट बदलने कि सूचना आरबीआई द्वारा जारी गयी है, और नोट बदलवाने कि समयसीमा भी प्रदान कि गयी है, तो ऐसा नहीं हुआ है कि ये नोट बेकार हो गए हैं, लेकिन जैसा कि गाइडलाइन में कहा गया है, कि ये 30 सितंबर से चलन से बाहर हो जाएंगे, तो ऐसा जरूर देखने को मिल सकता है कि लोग 2 हजार के नोट लेने से मना कर सकते हैं। क्योंकि उन्हें भी अंतिम तिथि से पहले नोट को बदलवाना पड़ेगा।

!! अपने मित्रों के साथ शेयर करें !!

जॉइन व्हाट्सऐप
जॉइन टेलीग्राम